
CRS NEWS रायबरेली 3 अगस्त 2024 जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल के साथ राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय मोहम्दाबाद,सलोन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की साफ सफाई और मिल रही सुविधाओं को देखा। उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी सृष्टि अवस्थी को निर्देश दिए की विद्यालय में पठन-पाठन नियमित रूप से चलता रहे। विद्यार्थियों को पुस्तके नि:शुल्क और समय से उपलब्ध कराई जाए। उन्हें निर्धारित मेनू के अनुसार ही गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए। मेस की साफ सफाई का ध्यान रखा जाए। साथ ही छात्रों की मेडिकल सुविधाओं का भी ख्याल रखा जाए। मेडिकल सुविधाएं हर समय उपलब्ध रहे यह सुनिश्चित कराया जाए। कक्षाओं के निरीक्षण के दौरान उन्होंने उनकी साफ सफाई पर ध्यान रखने के निर्देश दिए और कहा कि फर्नीचर और कुर्सियों की संख्या पर्याप्त रखी जाए।
माता मेंढ़ुरिन देवी धाम परशदेपुर का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।
जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने वंदन योजना के दृष्टिगत धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों के हो रहे सुन्दरीकरण के अंतर्गत परशदेपुर स्थित माता मेंढ़ुरिन देवी मंदिर का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित ईओ निमिषा भारद्वाज को निर्देश दिया की मंदिर की बाउंड्री वाल के साथ अन्य निर्माण कार्य शीघ्र कराया जाए। निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। इसके साथ ही मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के बैठने और पीने की पानी की व्यवस्था दुरुस्त रहे। मंदिर की साफ सफाई का पूरा ध्यान रखा जाए। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की और सुविधा न हो इसके लिए सुरक्षा बल भी तैनात किया जाए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल भी उपस्थित रहे।










