CRS NEWS रायबरेली (संवाददाता), 4 अगस्त। सावन के महीने में शिवभक्त में सराबोर कांवडि़यों का शहर के राजकीय कालोनी निकट इंदिरा उद्यान स्थित श्री संकट मोचन धाम में भव्य स्वागत किया गया तथा छोला चावल का प्रसाद वितरित किया गया। श्री संकट मोचन धाम परिवार की तरफ से अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय, प्रबंधक सुनील तिवारी, उपाध्यक्ष मिथलेश तिवारी, अभिषेक उर्फ सचिन पाण्डेय, आशीष शुक्ल, शुभम पाण्डेय ने कांवडि़यों का स्वागत व भंडारे में सहभागिता निभायी।
आज सुबह डलमऊ समेत अन्य स्थानों से गंगाजल लेकर इधर से गुजरने वाले कांवडि़यों को मंदिर पहुंचने पर स्वागत हुआ। डीजे की धुन पर मस्ती में कांवडिये नाच कर भगवान शिव की आराधना कर रहे थे। यहां मंदिर के महामंउलेश्वर गणेशानंद पाण्डेय, पुजारी दिनेश शुक्ला, महन्त कृष्ण बिहारी संस्थापक सदस्य अशोक कुमार पाण्डेय आदि ने कांवडियों का स्वागत वदन किया।
इसी अवसर पर प्रख्यात चित्रकार व गीतकार महंत कृष्ण बिहारी द्वारा सचित भक्ति गीत ‘‘ले ला कंावडिया, बांधा पगडि़या पर भक्त, आयोजक व कांवडि़यों ने नृत्य किया। इसमें गायक सुनील सांवरिया (बिहारी) रहे। गायक मंडली में आदर्श, आरती यादव, शकील हाशमी, सूरज, राहुल दीक्षित, देव, अतुल आर्यन शामिल रहे। महन्त कृष्णा बिहारी ने इस मौके पर कहा कि राष्ट्र में सनातन संस्कृति के विस्तार व कला तथा पर्यटन को बढ़ावा ही उनके जीवन का लक्ष्य है।
कार्यक्रम में अमर, कुलदीप, अजय ,दीपचंद, अमित, संजय के अलावा विश्व हिन्दू परिषद के दिनेश कुमार लोधी भी मौजूद रहे।