
CRS NEWS रायबरेली आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नसीराबाद इकाई का शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष/जिला अध्यक्ष रायबरेली बसंत सिंह बग्गा की उपस्थिति में हुआ संपन्न । शपथ ग्रहण नसीराबाद व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुल्तान खान उपाध्यक्ष पद पर मंसाराम मौर्य रामेश्वर वैस एजाज अहमद महामंत्री पद पर आचार्य जी कोषाध्यक्ष पद पर रुखसार भाई मंत्री पद पर विष्णु कुमार मंजूर अहमद मोहम्मद रुस्तम संरक्षक समोउल्ला ऑडिटर रवि प्रकाश करुणा शंकर आदि को पद की शपथ दिलाई गई।
मुख्य अतिथि बसंत सिंह बग्गा ने कहा कि नसीराबाद व्यापार मंडल का संगठन बन जाने से नसीराबाद का व्यापारी भय मुक्त होकर व्यापार करेंगा किसी भी विभाग के अधिकारी व्यापारी का उत्पीड़न करेंगे उनके साथ संगठन आर पार की लड़ाई लड़ेगा लालगंज जिला प्रभारी विवेक शर्मा ने कहा कि व्यापारियों को खाद्य विभाग सेल टैक्स विभाग से अब डरने की जरूरत नहीं है सरलता से कैंप के माध्यम से लाइसेंस बनवाने का काम व्यापार मंडल करेगा नगर अध्यक्ष रायबरेली मनोज गुप्ता ने कहा कि ऑनलाइन कंपनियों से खुदरा रिटेल व्यापार प्रभावित हो रहा है ऑनलाइन व्यापार से बाजारों में सन्नाटा फैला हुआ है जिला महामंत्री देहात मुन्ना पांडे ने कहा कि संगठन वह ताकत है एकजुट होने पर भ्रष्टाचारी अधिकारियों को सबक सिखाने का काम करता है कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश संगठन मंत्री मुकेश रस्तोगी जिला महामंत्री लालगंज अप्पू शर्मा नगर महामंत्री रायबरेली आंसू श्रीवास्तव जिला युवा अध्यक्ष रायबरेली सत्यांशु दुबे सैकड़ो व्यापारी उपस्थित रहे।










