
*क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में देवकी देवी विजई हुई*
* *गदागंज, रायबरेली*। विकासखंड दीन शाह गौरा के मेलखा साहब मे हुए क्षेत्र पंचायत के उप चुनाव में देवकी देवी विजई हुई। उन्हें चुनाव में 554 मत प्राप्त हुए। उनके प्रतिद्वंदी बबलू को 317 मत पाकर संतोष करना पड़ा। जिससे देवकी देवी को 228 मतों से विजई घोषित किया गया। कुल 891 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें 29 मत अनाधिकृत पाए गए। रिटर्निंग ऑफिसर अखिलेश पांडे ने देवकी देवी को विजय प्रमाण पत्र दिया। दीन शाह गौरा के खंड विकास अधिकारी अशोक सचान ने बताया कि चुनाव की मतगणना शान्ती पूर्वक संपन्न हो गई।इस अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था हेतु काफी संख्या में पुलिस बल उपस्थित रहा। विजय का प्रमाण पत्र पाकर देवकी देवी व उनके सहयोगियों में खुशी की लहर छा गई।










