
CRS NEWS रायबरेली, 08 अगस्त 2024 माननीय उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार तथा माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली तरुण सक्सेना के अध्यक्षता में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली द्वारा पराविधिक स्वयं सेवकों के द्वितीय दिवस प्रशिक्षण का कार्यक्रम दीवानी न्यायालय परिसर रायबरेली में आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनुपम शौर्य अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संविधान से प्रदत्त मूल अधिकारों व मूल कर्तव्यों के सम्बन्ध में प्रशिक्षु पराविधिक स्वयंसेवक गण को जानकारी प्रदान की गयी।
प्रशिक्षण शिविर में तहसीलदार सलोन प्रज्ञा द्विवेदी के द्वारा कृषि, राजस्व व तहसील स्तर के लघु वाद से सम्बन्धित जानकारी प्रदान की गयी। वरिष्ठ कोषाधिकारी भावना श्रीवास्तव के द्वारा पेंशन, वेतन व कोषागार से सम्बन्धित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की गयी। मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा डा0 सुरुचि के द्वारा स्वास्थ्य विभाग के द्वारा संचालित योजनाओं के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गयी। अपर प्रधान न्यायाधीश चन्द्रमणि मिश्रा के द्वारा वैवाहिक/पारिवारिक विवादों को प्री-लिटिगेशन स्तर पर ही मध्यस्थता के जरिये सुलह-समझौता के बाबत जानकारी दी गयी। अपर प्रधान न्यायाधीश द्वारा प्री-लिटिगेशन स्तर पर वैवाहिक मामलों के निस्तारण के लाभों की जानकारी प्रदान की गयी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षु न्यायिक अधिकारी हर्षिता सिंह, नीलांचल चौधरी, समृद्धि मिश्रा, सृष्टि शुक्ला के द्वारा भी विभिन्न विषयों पर जानकारी प्रदान की गयी।










