
रायबरेली
पूर्व प्रधान के द्वारा किए गए भ्रष्टाचार को लेकर समाजसेवी ने जिलाधिकारी को दिया प्रार्थना पत्र
समाजसेवी अंजनी कुमार लगभग 4 वर्षों से पूर्व प्रधान के द्वारा ग्राम सभा में जो विकास कार्य हुए थे उसकी जांच करने के लिए लगातार जिलाधिकारी के यहां चक्कर काटता फिर रहा है पूरा मामला रायबरेली जिले के खीरों विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत नुनेरा ग्राम सभा का है समाजसेवी अंजनी कुमार कई बार जिलाधिकारी हर्षिता माथुर को लिखित तहरीर देकर पूर्व प्रधान के द्वारा किए गए कार्यों की जांच करने को लेकर बताया लेकिन पीड़ित की कोई भी सुनने वाला नहीं है आज जिलाधिकारी कार्यालय में एक बार फिर आकर ग्राम सभा में हुए भ्रष्टाचार के बारे में बताया अंजनी कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा आज लगभग 5 वर्षों से लगातार अधिकारियों की चौखट पर जा जाकर न्याय की गुहार लगाई लेकिन अभी तक जांच के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हुई अंजनी कुमार ने उत्तर प्रदेश सरकार को भी निशाने में लेते हुए कहा की प्रदेश की सरकार के बड़े-बड़े दावे खोखले साबित हुए जबकि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सख्त निर्देश था कि ग्राम सभा में यदि कोई ग्राम प्रधान भ्रष्टाचार करते हुए पाया जाएगा तो जांच करा कर उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी लेकिन पूर्व प्रधान ऊंची पहुंच के चलते शासन और प्रशासन दोनों नतमस्तक हैं और एक बार फिर आज ग्राम सभा में किए गए भ्रष्टाचार के 42 पेज जिला अधिकारी को देकर न्याय के गुहार लगाई अब देखना यह होगा कि आखिर जिला अधिकारी हर्षिता माथुर इस प्रकरण को कितना संज्ञान लेती हैं अब यह आने वाला समय तय करेगा










