
*रायबरेली।*
*जन सेवा दल (प्रस्तावित) जिला संयोजक प्रदीप कुमार (प्रधान) ने किया ऊंचाहार विधानसभा का भ्रमण*
*ऊंचाहार विधानसभा के दौरे में उमड़ा जन सैलाब*
*जन सेवा दल का प्रचार प्रसार और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में डटे प्रदीप कुमार (प्रधान)*
ऊंचाहार,रायबरेली।
जनपद रायबरेली की विधान ऊंचाहार के अंतर्गत ग्राम किशुनदासपुर में विक्कू शर्मा के यहाँ जन सेवा दल (प्रस्तावित) के जिला संयोजक प्रदीप कुमार (प्रधान), सतीश वर्मा संग युवा मोर्चा सह संयोजक सचिन नंदवंशी ने टीम के सहयोग से ऊंचाहार विधानसभा का भ्रमण कर बैठक की, जिसमें युवा मोर्चा के ऊंचाहार विधानसभा सभा संयोजक आलोक कुमार, रवि शर्मा ने अहम भूमिका निभाई और बैठक संपन्न कराई।
जिला संयोजक प्रदीप कुमार (प्रधान) ने जन सेवा दल के विजन को एकत्र लोगों के समक्ष्य साझा किया और यह विश्वास जताया कि यदि आप सभी लोग इसी तरह जन सेवा दल के प्रचार–प्रसार में और पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाने में हमारा साथ देंगे तो अवश्य ही हम अपने मिशन में सफल होंगे। श्री प्रधान ने कहा कि शोषित, वंचित,अति पिछड़ा वर्ग समाज का उत्थान, सम्मान और सत्ता में हिस्सेदारी को भी हम अपनी ताक़त के बल पर हासिल करके ही दम लेंगे,यदि अति पिछड़ा वर्ग एक साथ एक मंच पर आकर अपनी एकजुटता की शक्ति को दर्शाता है तो वह दिन दूर नहीं जब हमारे समाज से भी विधायक, मंत्री और सांसद होंगे जो हमारी बुलन्द आवाज बनकर विधानसभा से लेकर लोकसभा तक जायेंगे और हमारे सहायक होंगे,बस आप सभी लोगों से यही प्रार्थना है कि आप लोग लखनऊ “विधान केसरी”अखबार के संपादक विनेश ठाकुर के विजन और जन सेवा दल के मिशन को साकार करने में हमारा सहयोग कर अपना स्नेह प्रदान करें जिससे हमारे समाज का कल्याण संभव हो सके।
आज की बैठक को सफल बनाने हेतु उपस्थित गणमान्य जिला संयोजक प्रदीप कुमार (प्रधान), सतीश वर्मा,पप्पू प्रधान जी(सुलखियापुर), दायशंकर प्रोफेसर साहब जी, डॉ राजेश शर्मा जी, श्रीमती गंगा देई जी, डॉ0 कृपा शंकर, युवा मोर्चा जिला संयोजक जितेन्द्र सविता, युवा मोर्चा सह संयोजक सचिन नंदवंशी, सन्तोष कुमार, रमेश सविता (सरिता लाइट हाउस) ,कामता प्रसाद, विक्कू शर्मा,पंकज कुमार, अमरेश, रवि शर्मा, आलोक शर्मा , सुमित शर्मा, सौरभ नंदवंशी,रामनरेश, वीरेन्द्र, गंगा, डॉ0 राजेश कुमार इत्यादि सहयोगी व्यक्ति उपस्थित रहे।










