
एंकर रायबरेली में बेखौफ चोरों ने पुलिस के रात्रि गश्त की पोल खोलते हुए एक ही गांव में तीन अलग-अलग घरों में सोने चांदी के जेवरात व नगदी समेत लाखों के माल पर किया हाथ साफ, मामला ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के पूरे बनियान पचखरा का पुरवा गांव का है जहां बेखौफ चोरों ने राजू पासी पुत्र भजन लाल के घर पीछे से सेंध लगाकर घर के अंदर गए और अलमारी व बक्से का ताला तोल कर उसमें रखा हार, चंगल, हाफपेटी कीमत लगभग 150000 व 40 हजार रुपए की नगदी पार कर दिया ,इसी गांव दूसरी घटना गांव निवासी शिव मोहन सिंह बघेल के घर पर नीम के पेड़ के सहारे छत पर से सीढ़ी के सहारे घर के अंदर उतर कर कमरे में रखा पेटी बक्सा घर से ले कर लगभग 100 मीटर दूर ले जाकर पेटी बक्से को फेंक दिया और उसमें रखा लगभग 60000 के ज़ेवरात व 18000 नकद चुरा ले गए ,वहीं तीसरी घटना में भी चोरों ने सेंध लगाकर प्रतिमा पुत्री कांता प्रसाद घर के पीछे से अंदर गए और बक्से में रखा नगदी 20000 व घर में रखा सामान पार कर दिया एक ही गांव में हुई तीन चोरियों से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है










