
कोचिंग गए छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मचा हड़कंप।
जगतपुर ,रायबरेली थाना क्षेत्र के थाना क्षेत्र के रोझइया भीखम शाह निवासी एक छात्र जगतपुर कोचिंग पढ़ने गया था। जहां पर व संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोशी की हालत में पाया गया उसे जगतपुर सीएससी में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया ।
शनिवार को जगतपुर थाना क्षेत्र के रोझइया भीखम शाह गांव निवासी निशांत उम्र 17 वर्ष पुत्र रामू जगतपुर कस्बे में कोचिंग पढ़ने आए थे ।जहां पर वह कोचिंग के बाहर संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोशी की हालत में पड़ा था। स्थानी लोगों व पुलिस की मदद से छात्र को जगतपुर सीएचसी ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने छात्र को देखते ही मृत घोषित कर दिया वहीं मौत की सूचना मिलते ही पारिवारिक जन मौके पर आए और सभी का रो रो के बुरा हाल है। सीएचसी के चिकित्सक मनीष मिश्रा ने बताया कि एक छात्र मृत अवस्था में सीएचसी लाया गया था। जब इस बाबत कार्यवाहक थानेदार मृत्युंजय सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि करंट की चपेट में आने से छात्र की मौत हुई है ।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का स्पष्ट कारण पता चल पाएगा।
जगतपुर कस्बे में बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे हैं अवैध कोचिंग जहां पर बच्चों के सुरक्षा के लिए कोई उपकरण नहीं है। वही इसी तरीके पहले भी कोचिंग संस्थान में भी कई छात्रों की मौत हो चुकी है।










