
लोकेशन रायबरेली
एंकर रायबरेली जिला अधिकारी हर्षिता माथुर व प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फहराया तिरंगा जनपद वासियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं जिला अधिकारी ने जहां कलेक्ट्रेट परिसर में तिरंगा फहराया वहीं मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने पुलिस लाइन में तिरंगा फहराया और 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिला अधिकारी ने कहा है कि भारत की स्वाधीनता के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का आदरपूर्वक स्मरण करना हम सभी का कर्तव्य है। स्वतंत्रता दिवस हम सभी को स्वाधीनता सेनानियों के सपनों के अनुरूप राष्ट्र का निर्माण करने के संकल्प के साथ जोड़ता है।जिला अधिकारी ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए आवश्यक है कि हम सब प्रधानमंत्री जी के ‘पंचप्रण‘ के संकल्प को अंगीकार करते हुए कार्य करें वहीं,केन्द्र एवं राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के सभी जरूरतमन्दों को प्राप्त हो रहा है।










