
अल्फा कॉन्वेंट स्कूल
आज़ादी के जश्न में डूबा अल्फा कॉन्वेंट स्कूल
अल्फा कॉन्वेंट स्कूल में स्वंतत्रता दिवस का आयोजन किया गया । जिसमें स्कूल के छात्र व छात्राओं अली खान, सदफ खान कशिका दिवेदी, नशरा बानो, शिवानी, अभिनव, फरहान, सौम्या, रौनक, आदि ने विद्यालय के प्रांगण में ड्रम बीट की सुरुली धुन पर परेड व मार्च करके हिन्दुस्तान की शान तिरंगा के पास आए व विद्यालय के डायरेक्टर जावेद खान, प्रधानाचार्य शुएब खान व शिक्षक गण तथा बच्चों के उपस्तिथि में सबने एक साथ हवा में लहराते हुए तिरंगे को दी सलामी।
स्कूल के डायरेक्टर ने झंडारोहण किया वहीं फिर बच्चों ने नेशनल एंथम के बाद एक सुर में हिन्दुस्तान जिंदाबाद, व भारत माता कि जय, नारा लगाया , जिससे पूरा स्कूल पूरे जोश व उमंग से भर गया।
स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें छात्र व छात्राओं ने बढ़ कर हिस्सा लिया। अभिषेक सर के नेतृत्व में इरम, शिवानी , अनुष्का आदि ने मिसाइल प्रोजेक्ट वर्क प्रस्तुत करके देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर ए पी जे अब्दुल कलाम की स्मृति से स्कूल को भर दिया।
स्कूल के प्रधानाचार्य शुऐब् अहमद खान ने बच्चों को संबोधित करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनएं पेश की और कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के सभी नागरिकों को आज ही के दिन की तरह हर रोज़ प्रेम, सौहार्द व एकता से रहने की अपील करता है।
स्टूडेंट्स शिफा, निदा, जन्नत ने कविता टेस्टी फ्रूट, उमैजा और अदीबा ने तेरी मिट्टी में मिल जावं , अभी रस्तोगी, अरिज, सुल्तान और शौर्य ने स्किट का शानदार प्रदर्शन किया। इशमित, अर्शित, सात्विक, अरीबा , आयरा, रिया ने देश रंगीला गाने पर प्रस्तुति दी।
अलवीरा ने मेरा करमा गीत से सभी को भावुक कर दिया। तो वहीं पर विकास, ज़ोया , शुभम, अक्षरा आदि ने तेरी मिट्टी में मिल जवां गाने की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम का संचालन कस्तूरी यादव और अनामिका ने किया।
कार्यक्रम के दौरान स्कूल के सभी शिक्षक उपस्थित रहे।










