
सुदामापुर ग्राम प्रधान के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा।
गदागंज रायबरेली।
गदागंज क्षेत्र के विकास खंड जगतपुर के सुदामापुर ग्राम सभा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम प्रधान कृष्णपाल सिंह उर्फ राजू सिंह के साथ गांववासियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रीय पावन पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गांव में पैदल तिरंगा यात्रा निकाली गई राष्ट्र के सम्मान में वन्दे मातरम्, भारत माता की जय के नारे लगाए गए गांव में जहां चारों ओर वन्देमातरम् का उद्घोष हुआ वहीं बच्चों ने राष्ट्रीय गीत भी गाए और भारत माता की जय के ख़ूब नारे लगाए ग्राम प्रधान कृष्ण पाल सिंह उर्फ राजू सिंह व गांव के अन्य ग्रामवासी तिरंगा में शामिल रहे।










