
रायबरेली-गदागंज -: आज 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर के.बी. एस. पब्लिक स्कूल गढ़ी दीन शाह गौरा के उप प्रबंधक श्री हरेंद्र बहादुर सिंह एवं प्रधानाचार्य श्रीमती सरोज सिंह के द्वारा ध्वजारोहण करते हुए अमर शहीदों को याद किया। कार्यक्रम में क्रांतिकारियों की वेशभूषा पहनकर आये स्कूली बच्चों को फूल माला पहनाई गयी ।
सरोज सिंह ने इस मौके पर कहा कि आज हमारी आजादी का दिन। आज के दिन ही हमने अंग्रेजों की गुलामी से आजाद होकर एक आजाद भारत में प्रवेश किया था। इस आजादी को हमने हमारे लाखों क्रांतिकारियों की बदौलत हासिल किया था। आज उन्हीं को याद करने का दिन है। उन्होंने कहा कि आज उन सभी की शहादत को हमारा सलाम है। हमारे देश की एकता व अखंडता के लिए हमें हर कीमत अदा करनी चाहिए। हमारा कर्तव्य है कि हम हमारे शहीद क्रांतिकारियों के बलिदान को सार्थक करें। उन्होंने धर्म, क्षेत्र, जाति की बात पर आपस में न लड़कर एक मजबूत भारत का निर्माण करने की सभी से अपील की।
इस मौके पर उप प्रबंधक हरेंद्र बहादुर सिंह,प्रधानाचार्य श्रीमती सरोज सिंह, अमित कुमार सिंह,अंशदीप,प्रीति, सविता सिंह, प्रिया, प्रेरणा,निशा सिंह, सृष्टि जयसवाल, अंजनी, रीना, सीमा यादव, सहित अनेक लोग उपस्थित रहे l










