
*पं• राम शरण मिश्र इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस*
*रायबरेली*। विकास क्षेत्र जगतपुर के मिश्रापुर स्थित पं• राम शरण मिश्रा इंटर कॉलेज में धूमधाम से 78 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया । प्रबंध निदेशक पं• विजय प्रकाश मिश्रा व प्रधानाचार्य सूर्य मणि त्रिपाठी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की । छात्र / छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले क्रांतिकारियों के योगदान को याद किया ।
प्रबंध निदेशक पं• विजय प्रकाश मिश्र ने आजादी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारे देश के शहीद अमर क्रांतिकारियों ने अपने प्राण देश के नाम न्यौछावर किए तब जाकर ये आजादी मिली है ।
विधालय के प्रधानाचार्य सूर्यमणि त्रिपाठी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस का एकता का प्रतीक बताते हुए कहा कि हमारे देश में बहुत सी विविधताएं है लेकिन इसके बाद भी देश के नागरिक एक साथ रहते है ।
विधालय के छात्र / छात्राओं द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें देशभक्ति से ओतप्रोत नारों से परिवेश गूंज उठा ।
इस अवसर पर शिव चन्द्र त्रिपाठी, हरिश्चंद्र, प्रदीप, निशा आदि समेत बड़ी संख्या में छात्र – छात्राओं के अभिभावक उपस्थित रहे ।










