
मुख्य कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को किया गया सम्मानित।
CRS NEWS रायबरेली, 16 अगस्त 2024 जनपद में 78वां स्वतंत्रता दिवस पूर्ण गरिमामय, हर्षाेल्लास एवं भव्यता के साथ मनाया गया। जिसके अंतर्गत सभी सरकारी/गैर सरकारी संस्थानों में ध्वजारोहण के साथ ही शिक्षण संस्थानों में विभिन्न सांस्कृतिक व अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने ध्वजारोहण किया। इसके उपरांत मौजूद अधिकारियों/कर्मचारियों की उपस्थिति में राष्ट्रगान हुआ। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिषद में आम के पौधे का रोपण कर पर्यावरण को बचाए रखने का संदेश भी दिया।
स्वतंत्रता दिवस के तहत मुंशीगंज स्थित शहीद स्मारक पर मुख्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण किया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया है। । तदुपरांत स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारजनों को स्मृति चिन्ह और शॉल देकर सम्मानित किया गया। इन में अनिल कुमार मिश्रा, उदयभान सिंह, भारत सिंह, सौरभ मौर्य, आसाराम चौधरी, कुलवेंद्र सिंह, आदित्य कुमार, यशेंद्र कुमार, शशि कुमार गुप्ता, विनय गुप्ता, सत्येंद्र नाथ, अरुण कुमार पांडे, जगनंदन प्रसाद, श्याम कुमारी, समर बहादुर सिंह, वीके सिंह, शिव शंकर सिंह, राम अचल वर्मा, अशोक कुमार मिश्रा, वीरेंद्र सिंह, सुयश मिश्रा, अमित मिश्रा, कमल द्विवेदी, रमेश चंद्र शर्मा, हरिओम शुक्ला और संजय मिश्रा शामिल थे। स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों के लिए सामाजिक कार्य करने हेतु जीसी सिंह चौहान,कमलेश और शिवनारायण को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि आज हम इस शहीद स्मारक स्थल पर एक साथ मिलकर स्वतंत्रता की 78वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। इसके लिए हमारे पूर्वजों ने बड़ी कुर्बानियां दी हैं। हमें हमेशा इस बात का ध्यान रखना चाहिए और उनके द्वारा बताए गए आदर्शों का पालन करना चाहिए।
जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने भी सबको स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और कहा कि यह हम सबके लिए गौरव की बात है कि जिस स्थान पर कभी शहीदों ने भारत की आजादी के लिए संघर्ष किया था, आज हम वहां पर स्वतंत्रता की वर्षगांठ मना रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में राज्यमंत्री और जिलाधिकारी ने शहीद स्मारक स्थल पर पुष्प अर्पित किए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय , पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल, अपर जिला अधिकारी (प्रशासन) प्रफुल्ल त्रिपाठी,अपर जिला अधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अमृता सिंह के अतिरिक्त सभी जिला स्तरीय अधिकारी, विद्यालयों के छात्रगण, स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन और आम जनमानस उपस्थित रहे के।
स्वतंत्रता दिवस पर हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।
इस अवसर पर शहीद स्मारक स्थल पर संस्कृत विभाग के कलाकारों ने राष्ट्रभक्ति पूर्ण गीत प्रस्तुत किया। कलाकार शिवांग बालेश्वर ने राष्ट्रभक्ति गीत और आल्हा गायक रामरथ पांडे ने वीर रस से पूर्ण गीत सुनाए। उद्यान मंत्री और जिलाधिकारी ने काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह के दौरान विभिन्न विद्यालयों में हुए प्रतियोगीता में विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत और सम्मानित भी किया। इसमें चित्रकला के लिए आयुष्मान को प्रथम, मोहम्मद साकिब को द्वितीय, साक्षी को तृतीय, सनाश्रीवास्तव को चतुर्थ, नाजिम बानो को पंचम,1 निबंध के लिए जेसिका शर्मा को प्रथम, तैयबा खातून को द्वितीय, सौरभ शर्मा को तृतीय, मयंक मौर्य को चतुर्थ, अंकुश को पंचम, वाद विवाद प्रतियोगिता के लिए मानसी सोनकर को प्रथम, आयुष्मान को द्वितीय, सृष्टि को तृतीय अंतिमा को चतुर्थ, सीमा को पंचम, सुलेख प्रतियोगिता के लिए अनन्या चौरसिया को प्रथम, अंशिका को द्वितीय, अमन यादव को तृतीय, जान्हवी को चतुर्थ, अहम रावत को पंचम, जनपदीय निबंध प्रतियोगिता में सलोनी को प्रथम, मोहिनी को द्वितीय, रिया को तृतीय, शिवा को चतुर्थ और कुणाल को पंचम पुरस्कार प्राप्त हुआ। उद्यान मंत्री ने इन सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।










