
बदायूँ-ज़िले के बिसौली में दिनेश मधु आई हॉस्पिटल में रोटरी क्लब के मंडलाध्यक्ष नीरव निमेश अग्रवाल ने नई मशीन का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने कहा लोगों को महंगे इलाज की वजह से कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसे देखते हुए दिनेश मधु आई हॉस्पिटल के पीछे रोटरी क्लब बिसौली की सोच अतुलनीय है।
सोमवार को रोटरी क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नीरव निमेश अग्रवाल ने कहा आज इस नई मशीन के जरिए रोटरी क्लब बिसौली ने अपनी सेवा भावना की सोच को फिर से दोहराने का काम किया है उन्होंने कहा क्लब अपने सेवा भाव के सफर में लगातार आगे बढ़ रहा है यह अस्पताल भी क्लब की इसी सोच का प्रतीक है। डिस्टिक सेक्रेट्री सोनल अग्रवाल ने कहा हमारा मानना है कि मानव सेवा से बड़ा कोई कम नहीं है। इस अवसर पर पी. पी. सिंह, डा. रवि मेहरा, मुकेश सिंघल, रोटरी क्लब के अध्यक्ष संदीप रस्तोगी, सेक्रेटरी अरविंद अग्रवाल, अस्पताल के चेयरमैन रवि प्रकाश अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, डॉ. मनोज माहेश्वरी, विनय प्रकाश अग्रवाल, विपिन अग्रवाल टीटू, अनमोल गर्ग, आलोक गर्ग, अनिल गुप्ता, विनय शर्मा, रितु अग्रवाल, कृष्णा गुप्ता आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-आई एम खान बिसौली।










