बदायूँ। नगर बिसौली के ए.आर फिलिंग सेंटर पर स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय गरिमा एवं तिरंगे का सम्मान के लिए पूरे जज्बे एवं उल्लास के साथ मनाया गया।

दिनेश मधु आई हॉस्पिटल के चेयरमैन एवं डीलर रवि प्रकाश अग्रवाल ने इंडियन ऑयल के ए.आर. फिलिंग सेंटर पर ध्वजारोहण किया और तिरंगे को सलामी दी। तत्पश्चात परिसर जन गण मन अधिनायक जय हो से गूंज उठा। श्री अग्रवाल ने कहा हम सब का दायित्व बनता है कि देश की आजादी बनाए रखने के लिए पूर्ण समरसता के साथ समाज के हित में कार्य करें एवं एक दूसरे के प्रति सहयोग की भावना रखें। रोहित कुमार अग्रवाल ने कहा आज का दिन उन स्वतंत्रता सेनानी और बलिदानियां को नमन करने का है जिनकी बदौलत देश को आजादी मिली। उन्होंने बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर धर्मपाल पाठक, अक्षय, सचिन, सुखवीर, किशोर, कुंवरपाल, नरवीर, प्रेमवीर, अंकुर, विजेंद्र, विपिन, देवेंद्र, संजू, लोकेश, सोमपाल, धर्मेंद्र, राम खिलाड़ी, शिशुपाल आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-आई एम खान बिसौली।










