
*बेख़ौफ़ लुटेरों ने थाने से चंद क़दम की दूरी पर जनसेवा केंद्र संचालक से आठ लाख की नगदी समेत अपाचे बाइक लूटी!*
रायबरेली जिले के कानून व्यवस्था हुई ध्वस्त थाने से 1 किलोमीटर की दूरी पर पहले से घात लगाकर खड़े दो बदमाशों ने जन सेवा केंद्र संचालक रवि शंकर पर हमला कर रुपयों से भरे बैग जिसमें 8 लाख रुपए थे व मोटरसाइकिल लूट कर फरार हो गए। तो वहीं पीड़ित ने थाने में न्याय की गुहार लगाई, पूरा मामला गदागंज थाना क्षेत्र के झँस्वा मोड़ का है जहां मंगलवार की बीती रात तक़रीबन 8 बजे रोज़ की तरह ही पीड़ित जन सेवा केंद्र संचालक रवि शंकर अपनी दुकान बंद करके अपने घर जा रहा था तो रास्ते में थाने से कुछ दूरी पर ही बेख़ौफ़ लुटेरों ने उसे निशाना बनाया और उसके साथ लूट की घटना को अंजाम दे डाला वहीं घटना के बाद पुलिस हरकत में आई और छानबीन में जुट गई है लेकिन सरे शाम ही व्यापारी के साथ हुई लूट से लोगों में एक ओर जहां दहशत है तो वहीं दूसरी ओर पुलिस का इक़बाल ख़त्म होता देख लोगों में रोष व्याप्त है।










