
CRS NEWS रायबरेली आज दिनांक 23/08/2024 को जिला प्रोबेशन अधिकारी महोदय के मार्गदर्शन में बाल कल्याण समिति के सदस्यों की उपस्थिति और जिला बाल संरक्षण इकाई रायबरेली तथा किशोर न्याय बोर्ड के सम्मानित सदस्य के द्वारा नव चयनित सपोर्ट पर्सन को प्रशिक्षण प्रदान किया गया l इस अवसर पर मुख्य वक्ता संप्रति लोकपाल अमेठी, श्री ओजस्कर पाण्डेय के द्वारा पोक्सो एक्ट, बाल अधिकार, बाल संरक्षण, बालको के लैंगिक अपराध के विषय में, तथा पीड़ित पक्ष को न्याय सुलभ कराने की प्रक्रिया, आदि के संबंध में तथा किशोर न्याय बोर्ड की मीनू श्रीवास्तव के द्वारा उपस्थित प्रशिक्षार्थियों को किशोर न्याय से संबंधित विषय में मूलभूत प्रशिक्षण दिया गया l
इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा जी, जिला बाल संरक्षण अधिकारी वीरेंद्र पाल जी, किशोर न्याय बोर्ड की सम्मानित सदस्य एवं बाल कल्याण समिति की माननीय सदस्य पूनम जी, राजेश्वरी जी, रूपा जी, प्रमिला जी, एवं समस्त नव चयनित सपोर्ट पर्सन अजय कुमार बाजपेई, संजीव कुमार, अतुल सिंह, राहुल कुमार, सुनीत कुमार मिश्रा, प्रवीण सिंह, अंजू वर्मा , खुशबू भारती, महेश कुमार पांडे, आदि उपस्थिति रहें l










