
CRS NEWS रायबरेली 23 अगस्त 2024 उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी परीक्षा 2023 सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार अग्रवाल के साथ विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित को निर्देश दिया की परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। सीसी टीवी कैमरो के माध्यम से लगातार परीक्षा कक्षो पर नजर रखी जाए। परीक्षार्थियों को प्रवेश देते समय अच्छी प्रकार से जांच पड़ताल की जाए। परीक्षा की सुचिता का पूरा ख्याल रखा जाए। कोई भी अनजान व्यक्ति परीक्षा केन्द्रों में प्रवेश न करने पाए।
इस अवसर पर केंद्र व्यवस्थापकों के अतिरिक्त सभी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।










