
एंकर रायबरेली जिले की कानून व्यवस्था हुई ध्वस्त बेखौफ दबंगों मंदिर के दो साधुओं की जमकर की पिटाई,दबंगों की पिटाई से आहत एक साधु ने गंगा में लगे छलांग 24 घंटे बाद भी गंगा में डूबे साधु का कोई पता नहीं चल पाया, मामला ऊंचाहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत खरौली गांव के पास स्थित सोई बाबा की कुटी का है जहां 23 अगस्त को स्थित हनुमान मंदिर में बाइक सवार पांच युवक आए और चप्पल जूते पहनकर मंदिर में जाने लगे इस पर बाबा ने उन्हें रोका इसी बात से नाराज होकर सभी दबंगों ने मंदिर में रह रहे दोनों साधुओं की पिटाई शुरू कर दी और मंदिर छोड़कर चले जाने को कहा इसके बाद मंदिर के पुजारी गुमसुम रहने लगे और दूसरे दिन यानी 24 अगस्त को बाबा ने गंगा में छलांग लगा दी घटना से पूरे जिले में हड़कंप मच गया सूचना पर पहुंची पुलिस व स्थानीय गोताखोरों की मदद से गंगा में डूबे पुजारी की बहुत तलाश की गई लेकिन 24 घंटे बीत जाने के बाद भी उनका कोई पता नहीं चल पाया, घटना से आसपास के गांव में आक्रोश फैल गया और उन्होंने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।










