
CRS NEWS रायबरेली शहर के फिरोजगांधी नगर स्थित दर्शन किड्स केयर (प्लेग्रुप) विधालय में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। नौनिहालों ने भगवान श्रीकृष्ण की वेषभूषा धारण कर माखन भरी मटकी तोड़ी। भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े कई गीतों पर नौनिहालों ने धमाल मचाया। बच्चों ने जन्माष्टमी से जुड़े गीतों पर समूह नृत्य किया।
प्रबंध निदेशिका पूर्णिमा श्रीवास्तव,पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद रायबरेली ने सभी बच्चों को जन्माष्टमी मनाए जाने के कारणों को और जन्माष्टमी के महत्व को बच्चों को विस्तार से बताया। इस अवसर पर एकता,अंजू,अनन्या श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।










