
*धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव*
*रायबरेली ।* शहर के फिरोजगांधी नगर स्थित दर्शन किड्स केयर ( प्ले ग्रुप ) विधालय में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया । नौनिहालों ने भगवान श्रीकृष्ण की वेषभूषा धारण कर माखन भरी मटकी तोड़ी । भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े कई गीतों पर नौनिहालों ने धमाल मचाया । बच्चों ने जन्माष्टमी से जुड़े गीतों पर समूह नृत्य किया ।
प्रबंध निदेशिका पूर्णिमा श्रीवास्तव , पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद रायबरेली ने सभी बच्चों को जन्माष्टमी मनाए जाने के कारणों को और जन्माष्टमी के महत्व को बच्चों को विस्तार से बताया । इस अवसर पर एकता , अंजू , अनन्या श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे ।










