धारा स्थित हनुमत धाम पर मनाया गया श्री कृष्ण प्रगटोत्सव!
जन्माष्टमी पर कन्हैया के भजनों पर झूमे श्रद्धालु!
CRS पुवायाँ/शाहजहाँपुर- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में गाँव धारा स्थित हनुमत धाम पर भगवान कृष्ण की आकर्षक झांकियां सजाकर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव धूम धाम से मनाया गया! जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु ने नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की! मथुरा नगरिया में जन्में हैं कृष्णा आदि गीतों पर झूमे!
राकेश चंद्र पुजारी, सपना श्रीवास्तव, कृपाशंकर, तनु, अभिनव, रूबी श्रष्टि श्रद्धा दीक्षित, कपिल, वैभव दीक्षित, मीनू कटियार, मोनू विश्वकर्मा, रामा श्रीवास्तव,अमिय कृष्ण,पुनीत कटियार सहित तमाम श्रद्धालु उपस्थित रहे!









