
CRS NEWS रायबरेली, 27 अगस्त 2024 उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार व तरुण सक्सेना, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश, रायबरेली के दिशा-निर्देशन में 14 सितम्बर 2024 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु आज बैंक व फाइनेंस कम्पनियों के लम्बित प्री-लिटिगेशन स्तर के मामलों के अधिक से अधिक निस्तारण की रुप-रेखा तय किए जाने हेतु बैठक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में आहूत की गई। उक्त बैठक की अध्यक्षता अपर जिला जज अनुपम शौर्य के द्वारा की गई। अपर जिला जज द्वारा बैठक में उपस्थित बैंक व फाइनेंस कम्पनी के प्रबन्धकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये जिससे अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण कर राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जा सके।
बैठक में बैंक आफ बड़ौदा, भारतीय स्टेट बैंक, जिला सहकारी बैंक, श्रीराम फाइनेंस ट्रान्सपोर्ट, पंजाब नेशनल बैंक रायबरेली के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।










