
CRS NEWS रायबरेली बदोखर थाना क्षेत्र के देदानी गांव में गुरुवार को सुबह मकान अचानक भर – भराकर कर गिर पड़ा हादसे में तीन लोग घायल हो गए, सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
बदोखर के देदानी गांव निवासी मोहनलाल गुरुवार की सुबह पत्नी ऊषा व तीन वर्षीय पुत्र आदर्श के साथ घर में बैठे थे, बताया जा रहा है कि उनका दूसरा बेटा सुबह स्कूल चला गया था इसी दौरान अचानक मकान की छत भर – भराकर कर गिर पड़ी हादसे में मोहनलाल, ऊषा, आदर्श गंभीर रूप से घायल हो गए।
छत गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े, चीख पुकार सुनकर देखते ही देखते घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। ग्रामीणों ने आनन – फानन इसकी सूचना एम्बुलेंस समेत पुलिस को भी दी साथ ही मलबे में दबे हुए लोगों को निकालने का प्रयास शुरू कर दिया, काफी देर की मशक्कत के बाद तीनों घायलों को बाहर निकाल लिया गया। एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उनका उपचार किया जा रहा है थाना अध्यक्ष शिवाकांत पांडे का कहना है कि मामले की जानकारी है पुलिस टीम मौके पर गई थी, सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।










