
ऊंचाहार, रायबरेली। संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की स्टेशन पर ही ट्रेन से कटकर मौत हो गई। उसका शरीर क्षत विक्षत हो गया जीआरपी जांव में जुट गई है। शव की शिनाख्त हो गई है।
रेलवे स्टेशन पर सोमवार की रात करीब आठ बजे ट्रेन संख्या 14241 नौचंदी प्रयागराज से लखनऊ जा रही थी। गाड़ी जब रेलवे स्टेशन पहुंची ही थी कि तभी एक 35 वर्षीय की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। उसका शरीर दो हिस्सों में हो गया। युवक के काटने की ख़बर से यात्रियों में हड़कंप मच गया। मृतक की शिनाख्त सनी पुत्र श्री राम पूरे सहाव मजरे कल्याणी गांव के रूप में हुई है। जीआरपी की टीम घटना की जांच कर रही है। जीआरपी पुलिस का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर जांच कराई जा रही है।










