
लोकेशन रायबरेली
एंकर रायबरेली में प्रदेश सरकार के मंत्री व जिले की प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने सातवें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया, आज से एक माह तक चलने वाले राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ करते हुए प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि आंगनवाड़ी में पढ़ने वाले बच्चों के लिए सरकार तरह-तरह की योजना चलाई गई उन्होंने बताया कि आंगनवाड़ी में पढ़ने वाले बच्चों को लेकर भी सरकार संवेदनशील है, प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरकार के द्वारा उनके स्वास्थ्य को लेकर पोषण वाटिका के माध्यम से पोषण भी पढ़ाई भी के साथ-साथ उसके विकास का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है, प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार आंगनवाड़ी में पढ़ने वाले बच्चों के विकास को लेकर कई महत्व पूर्ण योजना चलाई जा रही है ताकि बच्चा पढ़ाई के साथ-साथ मानसिक रूप से भी स्वस्थ रहे।










