
लोकेशन रायबरेली
एंकर– कानपुर इंटरसिटी की चपेटमें आने से 60 वर्षी बुजुर्ग अज्ञात महिला की हुई दर्दनाक मौत। घटना बुधवार कि सुबह करीब 11.45कि जहां इंटरसिटी ट्रेन कानपुर से प्रयागराज जा रही थी। ट्रेन जैसे ही बहाई हाल्ट के मौलवीगंज और ठोकरा के समीप पंहुची तभी ट्रेन कि चपेट में आकर एक 60वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। दुर्घटना सुबह लगभग 11.45,बजे कानपुर इंटरसिटी से हुई। आरपीएफ एवं बहाई चौकी इंचार्ज की बड़ी लापरवाही आई सामने घटना के करीब 4 घंटे बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिएभेजा। 4 घंटे तक मृतक महिला का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा रहा। लालगंज थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। वहां कई लोगों से शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया है, लेकिन कोई महिला को पहचान नहीं सका।










