
गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों पर की गई कार्यवाही, फर्जी स्कूलों को किया गया सीज
ऊंचाहार- उत्तर प्रदेश सरकार गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों को लेकर एकदम से सख्त है। क्षेत्र में चल रहे अवैध विद्यालय जो गैर मान्यता प्राप्त हैं, उनको पत्र जारी कर संबंधित अधिकारियों के द्वारा कार्रवाई करने की संस्तुति की गई है। बुधवार को जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देश पर एसडीएम सिदार्थ चौधरी द्वारा गठित टीम में नायब तहसीलदार ऋतुराज नागर, रोहनियां ब्लाक के खंड शिक्षा अधिकारी डॉक्टर सत्य प्रकाश यादव ने पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में बिना मान्यता के संचालित हो रहे विद्यालयों की जांच की, इस दौरान तीन विद्यालय बिना मान्यता के संचालित किये जा रहे थे, जिन्हें सीज करने की कार्यवाई की गई है, वहीं इस कार्यवाई से स्कूल संचालकों में हड़कंप मच गया है। अवैध विद्यालयों को सीज किया।
एसडीएम सिदार्थ चौधरी ने बताया कि लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल पटेरवा, एस.एस.सी.एल. पब्लिक स्कूल पटेरवा, तथा ज्ञानवती पब्लिक स्कूल सुंदर नगर जलालपुर को सीज कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।










