
ऊँचाहार,रायबरेली। नगर में भू-माफियाओं के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अभिलेखों में दर्ज नगर पंचायत के नाम परती चारागाह की भूमि पर भी बल पूर्वक कब्जा कर डाला और नगर पंचायत के काबिल अफसर मूक बने तमाशा देखते रहे। नगर पंचायत के अधिकारी समेत स्थानीय प्रशासन द्वारा योगी सरकार के बुलडोजर की कार्रवाई का खुले आम मखौल उड़ाया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक नगर पंचायत क्षेत्र वार्ड नम्बर 06 गायत्री नगर में गाटा संख्या 3745/ रक्बा 0.0250हे0 राजस्व अभिलेखों में परती चारागाह के नाम से दर्ज है जिस पर एक व्यवसायी द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर के स्थायी निर्माण कर लिया गया और स्थानीय प्रशासन तमाशबीन बना रहा। व्यवसायी इतना प्रभावी है कि अधिशाषी अधिकारी और राजस्व अधिकारियों द्वारा कार्रवाई करने में पसीने छूट रहे हैं। कार्रवाई न करने की एक वजह यह भी बताई जा रही है कि कब्जाधारी व्यवसायी द्वारा नगर पंचायत के जिम्मेदारों व स्थानीय प्रशासन को उक्त सरकारी भूमि के एवज में भरकम रकम दिया गया है। जिस कारण नगर पंचायत व राजस्व विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। तो ऐसा प्रतीत हो रहा है कि स्थानीय प्रशासन और नगर पंचायत द्वारा निश्चित तौर पर कि योगी सरकार की मंशा को पलीता लगाया जा रहा है। इस बाबत जब नगरी पंचायत के अधिशाषी अधिकारी निखिलेश मिश्रा से फोन कर सम्पर्क करने का प्रयास किया गया तो उनका फोन नहीं रिसीव हो सका










