
स्कूटी के फिसलने से युवती हुई घायल
ऊँचाहार रायबरेली
ऊंचाहार-कोतवाली क्षेत्र के ऊंचाहार सलोन मार्ग पर हनुमान गंज पुल के निकट स्कूटी सवार युवती स्कूटी के फिसलने से गिरकर घायल हो गई, जिसे राहगीरों की मदद से इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
क्षेत्र के हटवा गांव निवासी सुनैना 18 वर्ष शनिवार की दोपहर के बाद स्कूटी से सलोन की तरफ से अपने घर वापस लौट रही थी तभी हनुमान गंज पुल के पास स्कूटी फिसलने से गिरकर घायल हो गई, राहगीरों की मदद से उसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि घायल अवस्था में युवती सीएचसी आई थी, जिसका इलाज किया जा रहा है।










