
रेल कर्मचारी संगठन के बडे नेताओं ने सरकार के विरुद्ध भरी हुंकार राष्ट्रीय स्तर पर आनदोलन कि दी चेतावनी।
ऊँचाहार रायबरेली
ऊंचाहार। शनिवार को ऊंचाहार में युवा सम्मेलन के बहाने एकत्र हुए रेल कर्मचारी संगठनों के बड़े नेताओं ने सरकार के विरुद्ध हुंकार भरी है । अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में सरकार को आगाह करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन की चेतावनी दी है ।
शनिवार को ऊंचाहार रेलवे स्टेशन के पास युवा कर्मचारियों द्वारा बड़ा सम्मेलन किया गया था । इसमें लखनऊ और प्रयागराज मंडल के मेंस यूनियन के बड़े नेता आए थे । सम्मेलन में बड़ी संख्या में कर्मचारी भी मौजूद थे ।सम्मेलन को संबोधित करते हुए नेताओं ने पुरानी पेंशन बहाली , रात्रि भत्ते सीलिंग पर रोक हटाने , पदों का सिलीलर करना , निजीकरण पूर्ण रूप से बंद करने जैसी मांगों पर सरकार को जमकर खरी खोटी सुनाई है । उत्तर रेलवे मेंन्स यूनियन के मंडल अध्यक्ष विभूति मिश्र , प्रीति सिंह रंजन सिंह आदि नेताओं ने कहा कि यदि सरकार मेरी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लेती तो राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा और आर पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। इस मौके पर प्रमुख रूप से के .वी यादव , राहुल यादव , दिलीप चड्ढा , गंगा राम , अनुज गौतम और रामराज सहित सैकड़ों की संख्या में रेल कर्मी मौजूद रहे ।









