
2 अक्टूबर को दार अल अरकम स्कूल में स्वच्छ भारत अभियान का आयोजन कि
2 अक्टूबर को दार अल अरकम स्कूल में स्वच्छ भारत अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें नगर पंचायत की कार्यपालक अधिकारी (ई.ओ.) प्रियंका तिवारी ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यालय परिसर की साफ-सफाई करना और विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना था। प्रियंका तिवारी ने बच्चों के साथ मिलकर सफाई की और उन्हें यह समझाया कि हमें अपने आसपास के क्षेत्र को हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए
इस अभियान के दौरान बच्चों ने स्वच्छता से जुड़ी कई गतिविधियों में हिस्सा लिया। उन्होंने सामूहिक रूप से स्वच्छ भारत के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु अपने योगदान का संकल्प लिया।
इसके बाद, प्रियंका तिवारी मैम, विद्यालय की प्रिंसिपल और प्रबंधक ने बच्चों और सभी शिक्षकों के साथ मिलकर पौधारोपण किया। इस पहल का उद्देश्य वातावरण को स्वच्छ और हरा-भरा बनाना था। बच्चों को सफाई का महत्व समझाते हुए उन्हें इसे अपनी जीवनशैली में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि वे एक स्वस्थ और स्वच्छ माहौल बना सकें।
इस अवसर पर श्री शादाब शेख भी उपस्थित रहे, और विद्यालय की शिक्षिकाओं कुलसूम गुलनाज़ बानो, दरख्शा बानो और नौशीन फातिमा ने भी बढ़-चढ़कर इस अभियान में हिस्सा लिया। स्वच्छ और हरित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम था।










