
होमगार्ड के बेटे ने साथियों के साथ युवती से किया सामूहिक दुष्कर्म
ऊंचाहार रायबरेली
ऊँँचाहार कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक युवती के साथ होमगार्ड के बेटे की दरिंदगी सामने आई है। रात में लड़की के साथ होमगार्ड के बेटे ने दुष्कर्म किया और होमगार्ड पीड़िता के परिजनों को कोतवाली तक पहुंचने नहीं दे रहा था। घटना के करीब डेढ़ माह बाद पीड़िता कोतवाली पहुंच पाई है।
एक गांव निवासी की युवती का आरोप है कि डेढ़ माह पहले 28 अप्रैल को गांव में शादी थी। रात में वह शौच के लिए बाहर गई थी। तभी गांव का एक युवक वहां मौजूद था। उसने युवती को पकड़ किया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद वह अचेत हो गई, काफी देर बाद गांव के लोग उसे उठाकर ले आए और उसको एंबुलेंस द्वारा सीएचसी लाया गया। किंन्तु् होमगार्ड उसे व उसके परिवार को चुप रहने की धमकी देता रहा। उसने उसे कोतवाली भी नहीं जाने दिया। यही नहीं होमगार्ड ने पीड़िता के पिता से सादे कागज पर हस्ताक्षर भी करा लिया है। सोमवार को कोतवाली पहुंचकर पीड़िता ने मामले की शिकायत की है। कोतवाल शिव शंकर सिंह का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है, सत्यता का पता लगाया जा रहा है।









