
25 हजार के इनमिया अंतर्जनपदीय अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल
ऊँँचाहार रायबरेली
ऊँचाहार-कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत पाबंद 25 हजार के इनमिया अंतर्जनपदीय अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा है,जिसके ऊपर स्थानीय व डीह थाने में चोरी के मुकदमे दर्ज है।
क्षेत्र के चड़रई चौराहे पर रविवार की शाम पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शेष कुमार पुत्र शिवकुमार मौर्य निवासी सरवन थाना फुर्सतगंज जनपद अमेठी को गिरफ्तार कर लिया।पकड़े गए आरोपी पर बीती 4 तारीख को गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की गई थी और दो दिन पूर्व पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था।
बताते हैं कि उस पर ऊंचाहार व डीह थाने में चोरी के मुकदमे दर्ज है।जिसे जेल भेजा गया है।
कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि 25 हजार के इनमिया अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।









