
दुर्गा पूजा समारोह आयोजित
बगहा,सलोन।दिनांक 3 अक्टूबर 2024। बृहस्पतिवार। न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल, सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शाखा सलोन, रायबरेली। शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस माता शैलपुत्री का भव्य दरबार सजाया गया और माता का पूजन अर्चन किया गया। आज के इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः काल ही विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती कामाक्षा सिंह द्वारा कलश स्थापना के साथ हुआ।इस अवसर पर स्कूल के छात्र – छात्राओं द्वारा भक्तिमय गीत- संगीत प्रस्तुत किए गए।इसी मौके पर जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्री दिग्विजय सिंह जी की अध्यक्षता में, माननीय सांसद लोकसभा क्षेत्र अमेठी, श्री किशोरी लाल शर्मा जी के प्रतिनिधि मंडल द्वारा दिनांक 12 अगस्त 2024 को संपन्न “भारत रत्न राजीव गांधी का कृतित्व एवं व्यक्तित्व” विषय पर केंद्रित निबंध प्रतियोगिता के प्रतिभागियों और विजेताओं को पुरस्कृत किया गया और विद्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम की और बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। अपने संबोधन में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती कामाक्षा सिंह द्वारा ऐसे सभी आयोजनों को विद्यार्थियों के व्यक्तित्व के विकास हेतु आवश्यक बताया गया और समस्त आगंतुकों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया साथ ही सभी शिक्षकों – शिक्षिकाओं तथा छात्र -छात्राओं को नवरात्रि की शुभकामनाएं भी प्रेषित की गई।










