
एंकर:- शारदीय नवरात्र के तहत रायबरेली का जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर देखने को मिला है। आपको बता दें रायबरेली में अलग-अलग घाटों पर मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम होना है, मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम में कोई चूक ना हो और कोई अव्यवस्था ना हो इसका ख्याल रायबरेली का जिला प्रशासन बखूबी रखता हुआ नजर आ रहा है, जिसके मद्देनजर रायबरेली की डीएम हर्षिता माथुर ने एसपी डॉ यशवीर सिंह व सीडीओ व सीओ सिटी अमित सिंह के साथ शहर स्थित राजघाट का निरीक्षण किया ।इसके साफ सफाई के लिए नगर पालिका की टीम को निर्देशित भी किया गया है।










