
शारदीय नवरात्रि के सातवें दिन रावण दहन कर विजय दशमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
बगहा,सलोन।दिनांक 9 अक्टूबर2024। बुधवार। न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल, सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बगहा, सलोन, रायबरेली । आज विद्यालय परिसर में शारदीय नवरात्रि के सातवें दिन रावण दहन कर विजय दशमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में स्थापित काले शालिग्राम पत्थर से निर्मित लोक प्रशंसित रामलला के दिव्य विग्रह को झाँकी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया जो अत्यंत विस्मय और आह्लादकारी रहा। ‘राम जी सेना चली ‘ गीत के क्रम में ही राम – लक्ष्मण – सीता और हनुमान जी की शोभायात्रा निकाली गई तथा राम-रावण युद्ध दौरान ही रावण के पुतले का दहन किया गया।
आज के कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत अपराह्न 12:40 बजे विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती कामाक्षा सिंह द्वारा श्री रामलला की पूजा – अर्चना से हुई। इस अवसर पर प्रधानाचार्या जी ने अपने संबोधन में विजय दशमी पर्व को अच्छाइयों की जीत का प्रतीक बताते हुए कहा कि आज भी समाज में बुराइयां विविध रूपों में मौजूद हैं, उन्हें मिटाना ही इस पर्व का निहितार्थ है। उन्होंने विद्यार्थियों, शिक्षक -शिक्षिकाओं, कर्मचारियों और समस्त अभिभावकों को नवरात्रि एवं विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी के मंगलमय जीवन की कामना की।










