
CRS NEWS रायबरेली: सैफई, 10 अक्टूबर 2024 – समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, माननीय श्री अखिलेश यादव जी ने आज देश के महान उद्योगपति श्री रतन टाटा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “जहां हम नेताजी (मुलायम सिंह यादव) को याद कर रहे हैं, वहीं आज यह दुखद समाचार मिला कि देश के बड़े उद्योगपति रतन टाटा जी भी हमारे बीच नहीं रहे।”
अखिलेश यादव ने कहा कि रतन टाटा की सरलता, ईमानदारी, और देश के प्रति उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि टाटा जी ने उद्योग जगत में जो उच्च आदर्श स्थापित किए हैं, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे। उनके नेतृत्व में टाटा समूह ने न केवल भारतीय अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाया बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति एक नई मिसाल पेश की।
“रतन टाटा का निधन एक युग का अंत है। उनके योगदान को देश हमेशा याद रखेगा और उनके द्वारा बनाए गए संस्थान उनकी विरासत को जीवित रखेंगे,” अखिलेश यादव ने कहा।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने टाटा परिवार और उनके सभी चाहने वालों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं और उन्हें इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने की प्रार्थना की।

CORRESPONDENT