
लोकेशन रायबरेली
एंकर.. आगामी त्योहारों को देखते हुए रायबरेली में खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापामार कार्रवाई की है। छापेमारी के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग ने नकली छेना फैक्ट्री पकड़ी है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने यहाँ दो सैम्पल भरकर डेढ़ कुंटल नकली छेना बरामद किया है। दरअसल खाद्य सुरक्षा विभाग को जानकारी मिली थी कि सदर तहसील के अंतर्गत अघौरा गांव मे दीपावली के लिए नकली छेने की बड़ी खेप तैयार की जा रही है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने यहाँ छापेमारी की तो डेढ़ कुंटल नकली छेना समेत इसे बनाने की सामग्री बरामद हुई है। नकली छेने को खाद्य सुरक्षा विभाग ने नष्ट करा दिया है। एडीएम प्रशासन ने बताया कि त्योहारों तक दो टीमें ज़िलें भर में लगातार छापेमारी करेंगी।










