
प्रवक्ता डॉक्टर मोहम्मद जुबैर ने प्राथमिक विद्यालय बैरमपुर व विद्यालय जौदहा की शैक्षिक स्थिति जानी
सलोन रायबरेली ।जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट रायबरेली के प्रवक्ता डॉक्टर मोहम्मद जुबैर ने प्राथमिक विद्यालय बैरमपुर प्राथमिक विद्यालय पूरे मोची, कंपोजिट विद्यालय जौदहा का शैक्षिक सपोर्टिव सुपरविजन कर वहां की शैक्षिक स्थिति जानी और दिया शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने के निर्देश। प्रातः प्रार्थना समय प्राथमिक विद्यालय बैरमपुर मैं सम्मिलित हुए और वहा की स्थिति जानी। कक्षा शिक्षण के दौरान बच्चों के शुद्ध उच्चारण पर विशेष ध्यान देने हेतु शिक्षकों को प्रेरित किया। गंगा प्रसाद प्रधानाध्यापक एवं रामसूरत यादव सहायक अध्यापक कक्षा में शिक्षण कार्य करते हुए पाए गए। इसरा , सानिया ,अलीना, अनामिका ,पायल ,अब्दुल मानवी, आदि छात्रों ने फर्राटे से हिंदी पढ़कर तथा गणित के प्रश्नों के उत्तर सटीक दिए। इस पर प्रसन्न होकर उन्हें शाबाशी दी। यहां 38 के सापेक्ष तीस छात्र मौजूद रहे ।अच्छे शिक्षण और अच्छी उपस्थित पर प्रधान अध्यापक को शाबाशी दी। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय पूरे मोची का पर्यवेक्षण किया यहां पर शिक्षामित्र जयवर्धन सिंह शिक्षण कार्य करते हुए पाए गए । 38 के सापेक्ष 21 छात्र मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि आज महिलाओं का अहोई अवकाश है । छात्र उपस्थित बढ़ाए जाने पर जोर दिया। यहां के बाद कंपोजिट विद्यालय जौदहा पहुंचे। वहां पर सभी शिक्षक शिक्षण कार्य करते हुए पाए गए। स्मार्ट क्लास के माध्यम से बच्चे शिक्षण कर रहे थे। टी एलएम के द्वारा बच्चों को गणित के प्रश्न हल कराये जा रहे थे ।स्मार्ट क्लास पर स्क्रीन मे आ रहे प्रश्नों के सटीक उत्तर बच्चों ने दिए जिस पर उन्हें भी शाबाशी दी। परिसर को सुंदर और सुसज्जित रखने के लिए प्रभारी प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया और कहा कि विद्यालय का वातावरण स्वच्छ होना चाहिए ।उपस्थित शिक्षकों ने बताया कि ग्राम प्रधान से संपर्क कर शीघ्र ही व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी। सभी विद्यालयों में दो-दो घंटे मौजूद रहकर गणित, खेल सामग्री का अभिलेखीकरण ,कक्षा शिक्षण, शिक्षक डायरी नियमित भरने हेतु प्रेरित किया तथा बच्चों को निपुण बनाने, निपुण लक्ष्य की प्राप्ति के साथ-साथ खेल संबंधित उपकरण, पुस्तकालय का उचित रखरखाव, हेतु प्रेरित किया ।रामचंद्र यादव ,अनिल कुमार मिश्रा, शेर सिंह, सुनील सिंह ,सरस्वती आदि शिक्षक मौजूद रहे। वहां के स्टाफ ने बताया कि प्रभारी प्रधान अध्यापक मदनलाल स्कूल हेल्थ एवं वैलनेस प्रशिक्षण हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलोंन में उपस्थित गये है।










