
*पीस कमेटी की बैठक संपन्न* गदागंज, रायबरेली। थाना परिसर में आज गुरुवार को थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी की अध्यक्षता में धनतेरस व दीपावली भैया दूज के त्यौहार को लेकर पीस कमेटी की गई। क्षेत्र के ग्राम प्रधान व संभ्रांत नागरिकों के साथ की गई पीस कमेटी की बैठक में आए ग्राम प्रधानों से थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी के द्वारा अपील करते हुए कहा गया कि धनतेरस व दीपावली वर्ष के बड़े त्योहार में माना जाता है। जिसमें गदागंज बाजार, गौरा बाजार व अन्य बाजारों में भीड़भाड़ होती है। उन जगहों पर पर्याप्त मात्रा में मेरे द्वारा जगह-जगह पुलिस प्रशासन की व्यवस्था की जाएगी। जिससे कि त्यौहार में किसी भी अराजक तत्व के द्वारा सौहार्द्र बिगाड़ा ना जाए। वहीं क्षेत्र में पटाखे की दुकानों को नियमानुसार तरीके से ही दुकान लगाई जाएगी जो शासन का दिशा निर्देश है। उसके अतिरिक्त दुकानें नहीं लगेगी। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पुष्कर सिंह, सोनू दीक्षित, व्यापार मंडल अध्यक्ष इंतजार सिंह, हरिशंकर वर्मा, कमलेश बहादुर सिंह, राजू सिंह, अशोक बाजपेई सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।










