
जीजा को साले ने घर में घुसकर लाठी डंडों से पीटा
रायबरेली में जीजा को साले ने बेरहमी से पीटा जिसको लेकर पीड़ित जीजा ने एसपी ऑफिस पहुंचकर साले पर घर में रखे आभूषण व बंदी भैंसों को खोल कर ले जाने का आरोप लगाते हुए एसपी को शिकायती पत्र दिया है और कार्रवाई की मांग की है आपको बता दे कि आज दिनांक 25 अक्टूबर 2024 दिन गुरुवार को समय करीब 11 बजे रायबरेली जनपद के हरचंदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गोधन का पुरवा के रहने वाले कल्लू पुत्र स्वर्गीय रामचंद्र एसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि गुरबक्श गंज थाना क्षेत्र के शमशेर का पुरवा के रहने वाले उसके साले सचिन लल्लू सहित अन्य लोगों ने उसके साथ घर में घुसकर मारपीट की है और घर में रखे सारे आभूषण व भैंसों को खोलकर लेकर चले गए हैं जिसको लेकर मामले का शिकायती पत्र थाना गुरबक्श गंज बा थाना हरचंदपुर में दिया गया था लेकिन थाने की पुलिस ने मारपीट करने वालों व लूटपाट करने वालों पर कोई कार्यवाही नहीं कि पीड़ित ने एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है पीड़ित ने बताया कि मारपीट में उसका सर फट गया है और जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है










