
CRS NEWS रायबरेली: थाना गदागंज अंतर्गत जलालपुर धई रोड पर स्थित एक कपड़े की दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग को स्थानीय व्यापारियों और वहां मौजूद लोगों के सहयोग से काबू में कर लिया गया। घटना गुरुवार शाम करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है। दुकान के मालिक दीपू ने बताया कि आग के कारण करीब साढ़े तीन लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया है।
शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक लगी आग ने दुकान के भीतर रखे कपड़ों को अपनी चपेट में ले लिया। गदागंज के व्यापारी और स्थानीय लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और आग को फैलने से रोकने में कामयाब रहे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यदि समय पर जानकारी नहीं मिलती, तो आग आसपास की अन्य दुकानों में भी फैल सकती थी, जिससे भारी नुकसान हो सकता था। दमकल के पहुंचने से पहले ही व्यापारियों की मुस्तैदी और सूझबूझ से आग पर काबू पा लिया गया।










