
आखिरी मंगलवार को भंडारा व प्रसाद वितरण
ऊँँचाहार रायबरेली
ऊँँचाहार-क्षेत्र के अलग स्थानों पर ज्येष्ठ मास के आखिरी मंगलवार को भंडारा व प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें लोगों ने पूड़ी, सब्जी,बूंदी, शर्बत, फल आदि का वितरण किया गया।
मंगलवार को नगर के चौराहे पर पूर्व नगर पंचायत समिति प्रमोद गुप्ता द्वारा फलाहारी भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने फल और शरबत का स्वाद लिया, ब्लाक मुख्यालय के गेट पर सफाईकर्मी संघ द्वारा शरबत वितरण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें ब्लाक प्रमुख सत्यभामा मौर्य ने शरबत पिलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की, तहसील परिसर भी आयोजित भंडारे में भी लोगों ने शिरकत की,जमुनापुर चौराहे पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय सिंह, व शिवकमल सिंह द्वारा आयोजित भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया,।इसके अलावा बाबूगंज, उमरन, अरखा,बहेरवा,समेत अन्य स्थानों पर भी आयोजित भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण।









