
अपने साथी पर धोखाधड़ी का आरोप
ऊँँचाहार रायबरेली
ऊंचाहार-कोतवाली क्षेत्र के पट्टी रहस कैथवल निवासी एक व्यक्ति अपने ही साथी द्वारा धोखाधड़ी का शिकार हो गया, पीड़ित ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की गुहार लगाई है।
गाँव निवासी सूरज मौर्य गाँव के पास ही ईट भट्ठे पर मजदूरी का कार्य करता है,साथ में ही काम कर रहे मतरौली निवासी एक व्यक्ति से उसकी करीबन चार वर्ष पूर्व मित्रता हो गई, एक दिन उसने सूरज से कहा कि लोन न जमा करने पर एजेंसी वाले उसके ट्रैक्टर को ले जा रहे है इसलिए बकाया लोन तुम जमा कर दो और ट्रैक्टर अपने पास रख लो, हम पैसा देंगे तो मुझे देना अन्यथा हम तुम्हे बेच देंगे, जिसके बाद हमने 85 हजार लोन जमा करके ट्रैक्टर अपने पास रख लिया और 6 माह तक ईट भट्ठे पर ईट की ढुलाई की, एक दिन धोखे से मित्र घर में मिट्टी डालने का बहाना करके ट्रैक्टर ट्रॉली उठा ले गया,अब मांगने पर मारपीट व गालीगलौज पर आमादा है।
पीड़ित ने मंगलवार को कोतवाली पहुंचकर मामले की तहरीर दी है।
कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है जांच कराकर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।









