
अवैध असलहे के साथ युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल
ऊँँचाहार रायबरेली
ऊंचाहार-कोतवाली क्षेत्र के बीकरगढ़ तिराहे के पास से पुलिस ने अवैध असलहे के साथ युवक को गिरफ्तार कर लिया, सम्बंधित धाराओं में केस दर्ज कर उसे जेल भेजा गया है।
बुधवार की सुुुबह में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बीकरगढ़ तिराहे के पास एक युवक को गिरफ्तार कर लिया, जिसके पास से तलाशी के दौरान 315 बोर का अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है, जिसे सम्बंधित धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेजा गया है।
कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि सुनील कुमार पुत्र सदाशिव निवासी बीकरगढ़ को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया गया था, केस दर्ज कर उसे जेल भेजा गया है।









