
मामूली कहासुनी मे दबंगों ने पीटा मुकदमा दर्ज
ऊँँचाहार रायबरेली
ऊंचाहार-कोतवाली क्षेत्र के सवैया हसन निवासी युवक को पुरानी कहासुनी में दबंगों ने मारपीट कर घायल कर दिया, पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
गांव निवासी नाजिर मंगलवार की दोपहर बाग की तरफ गया हुआ था, तभी आरोप है कि गाँव के ही तीन लोग आ गए और पुरानी कहासुनी के कारण उसके साथ गालीगलौज शुरू कर दी, जब उसने इस बात का विरोध किया तो उसे डंडे से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया।पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि मारपीट के मामले में चाँदबाबू, गुड्डू व अल्ताफ के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।









