
बीआरसी केंद्र परिसर में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगर पंचायत के कमरे का ताला तोड़कर एक युवक चोरी करने के इरादे से घुसा था पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल
ऊँँचाहार रायबरेली
ऊँँचाहार नगर के बीआरसी केन्द्र परिसर में स्थित विद्यालय के कमरे का दो दिन पूर्व एक युवक ताला तोड़कर चोरी करने के इरादे से घुसा था, जिसे लोगों ने पीटकर व पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था, पुलिस ने चोरी करने के आरोप में युवक पर केस दर्ज कर उसे जेल भेजा है।
गौरतलब है कि सोमवार को कस्बे के ऊंचाहार सलोन मार्ग पर स्थित बीआरसी केंद्र परिसर में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगर पंचायत के कमरे का ताला तोड़कर एक युवक चोरी करने के इरादे से घुसा था,जिसे स्थानीय लोगों ने पकड़कर जमकर पिटाई कर दी थी और उसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया था, जिसका वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ था, विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार कांत की तहरीर पर पुलिस ने पकड़े गए युवक मंगू उर्फ मो आसिफ पुत्र मो मुन्ना निवासी खोजनपुर के विरुद्ध चोरी का मुकदमा दर्ज किया , जिसके पास से पुलिस ने चोरी किये दरवाजे के टुकड़े को भी बरामद किया है।जिसे बुधवार को जेल भेजा गया है।
कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार युवक को जेल भेजा गया है।









